पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला! एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की भारी कटौती

ईरान संकट के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। शुक्रवार को सरकार ने बताया कि दोनों ईंधनों पर कुल ₹10 प्रति लीटर की ड्यूटी कम की गई है।

क्या है पेंच? पेट्रोल पर ड्यूटी घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर इसे पूरी तरह हटा दिया गया है। हालांकि, यह आम उपभोक्ताओं के लिए बहुत अच्छी खबर नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण तेल कंपनियां नुकसान झेल रही थीं। इस टैक्स कटौती का इस्तेमाल उस नुकसान की भरपाई के लिए किया जाएगा, जिसका मतलब है कि पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतों में फिलहाल कोई कमी नहीं आएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *