स्वप्ना बर्मन की उम्मीदवारी पर मंडराए संकट के बादल! रेलवे से इस्तीफा मंजूर न होने पर फंसा कानूनी पेंच
March 27, 2026

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दिए बिना राजनीति में शामिल होने के कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच ने स्वप्ना को सोमवार को रेलवे अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
समय की कमी: स्वप्ना जलपाईगुड़ी की राजगंज सीट से टीएमसी की उम्मीदवार हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है और उसी दिन कोर्ट में अगली सुनवाई भी होनी है। अगर रेलवे सोमवार तक उन्हें नौकरी से मुक्त नहीं करता है, तो उनका चुनाव लड़ना मुश्किल हो सकता है। रेलवे का कहना है कि स्वप्ना ने अभी तक कारण बताओ नोटिस (Show-Cause) का जवाब नहीं दिया है।