पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक! बंगाल समेत 5 चुनावी राज्य रहे बाहर
March 27, 2026

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत की आंतरिक सुरक्षा और संसाधनों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। हालांकि, चुनाव आचार संहिता के कारण पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों के मुख्यमंत्री इसमें शामिल नहीं हो सके।
सरकार के बड़े कदम: प्रधानमंत्री ने देश को आश्वस्त किया कि ईंधन और एलपीजी का भंडार पर्याप्त है। आम जनता को बढ़ती कीमतों से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) 10 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है और ऐसी खबरें पूरी तरह फर्जी हैं।