पश्चिम एशिया में युद्ध और भारत की तैयारी! पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की अहम बैठक

मध्यपूर्वी देशों (ईरान-इजरायल) के बीच जारी तनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक संकट के समय राज्यों की तैयारी और समन्वय सुनिश्चित करना था।

बैठक की मुख्य बातें: पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि देश को एकजुट होकर इस आर्थिक और रणनीतिक चुनौती का सामना करना होगा। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। हालांकि, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री आचार संहिता के कारण शामिल नहीं हो सके, उनके लिए कैबिनेट सचिवालय मुख्य सचिवों के साथ अलग से बैठक करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *