‘मां के इलाज के लिए छोटे कपड़े पहने!’ पुराने संघर्षों पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों के संघर्षों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उनकी ‘बोल्ड’ छवि उनकी मजबूरी थी ताकि घर का खर्च चल सके।

मजबूरी का सौदा: राखी ने कहा, “मैंने मां के अस्पताल का बिल भरने और भाई-बहनों की पढ़ाई के लिए खुद को बॉलीवुड में बेच दिया था। मैंने छोटे कपड़े पहने क्योंकि मेरे पास सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं था। मैं कभी किसी के बेडरूम तक नहीं गई, बस अपनी मेहनत और हिम्मत से पहचान बनाई।”

फराह खान के साथ बातचीत में राखी ने खुलासा किया कि ‘परदेसिया’ म्यूजिक वीडियो के लिए उन्होंने अपना घर तक बेच दिया था। वह जोखिम उनके लिए काम कर गया और वह रातों-रात स्टार बन गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *