बीरभूम में अभिषेक बनर्जी की सभा के बाद मंच पर भीषण आग! बाल-बाल बचा टीएमसी नेता का हेलीकॉप्टर

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की जनसभा के तुरंत बाद एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जैसे ही अभिषेक बनर्जी अपना भाषण समाप्त कर मंच से नीचे उतरे, पंडाल के एक कोने में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे वहां मौजूद हजारों समर्थकों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

बड़ा खतरा टला: राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, अभिषेक बनर्जी पास के फुल्लराताला मंदिर में दर्शन करने गए थे। उनका हेलीकॉप्टर मंच से महज 50 मीटर की दूरी पर खड़ा था। दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, वरना ईंधन से भरे हेलीकॉप्टर तक आग पहुंचने पर बड़ा धमाका हो सकता था। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *