भारतीय सेना की ताकत हुई दोगुनी! 40,000 ‘नेगेव’ एलएमजी की पहली खेप शामिल, दुश्मनों में खौफ

भारतीय सेना को और अधिक आधुनिक और घातक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। शनिवार को लगभग 40,000 अत्याधुनिक Negev NG7 लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप भारतीय सेना को सौंप दी गई। खास बात यह है कि इन हथियारों का निर्माण अब भारत में ही ‘अडानी डिफेंस’ और इजरायल की ‘IWI’ के संयुक्त उपक्रम (PLR) के तहत किया जा रहा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद, इजरायली कंपनी ने आश्वासन दिया है कि भारत को हथियारों की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। यह एलएमजी अपनी सटीकता और हल्के वजन के कारण युद्ध के मैदान में भारतीय जवानों को बढ़त दिलाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *