डेस्कटॉप की दुनिया में डেল का धमाका! ५० TOPS परफॉरमेंस वाला नन्हा कंप्यूटर, एआई फीचर्स से है लैस

ग्लोबल टेक दिग्गज डेल (Dell) ने एआई (AI) तकनीक से लैस अपने नए लैपटॉप, डेस्कटॉप और वर्कस्टेशन की पूरी रेंज भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर ली है। इन डिवाइस की बिक्री आगामी ३१ मार्च से शुरू होगी। इस नई सीरीज में अत्याधुनिक एआई नोटबुक, डेस्कटॉप और मॉनिटर शामिल हैं, जिन्हें खास तौर पर मॉडर्न ऑफिस और एआई रिसर्च को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इस लॉन्च का मुख्य आकर्षण ‘Dell Pro 5 Micro’ डेस्कटॉप है। आकार में बेहद छोटा होने के बावजूद, यह मशीन ५० TOPS की एआई परफॉरमेंस देने में सक्षम है। इसका मतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट के ‘Copilot+’ फीचर्स इस छोटे से बॉक्स पर बिजली की रफ्तार से चलेंगे। इसके अलावा, डेल के नए ‘Pro’ सीरीज के नोटबुक पहले की तुलना में १८% अधिक पतले हैं और इनमें Intel Core Ultra या AMD Ryzen AI चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। प्रीमियम मॉडल में ८MP का HDR कैमरा और Wi-Fi 7 जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
प्रोफेशनल यूजर्स के लिए डेल ने ‘Precision’ सीरीज का वर्कस्टेशन पेश किया है, जिसमें NVIDIA RTX Pro Blackwell ग्राफिक्स कार्ड और ६४GB रैम तक की सुविधा मिलती है। यह वर्कस्टेशन डेटा साइंस, वीडियो एडिटिंग और एआई सिमुलेशन जैसे भारी कामों के लिए डिजाइन किया गया है। सुरक्षा को अगले स्तर पर ले जाते हुए, डेल ने इसमें ‘Quantum-resistant BIOS’ प्रोटेक्शन दिया है, जो हैकर्स से डेटा को सुरक्षित रखेगा। ३१ मार्च से ये सभी डिवाइस विभिन्न चरणों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।