बड़ी खबर: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख नाम कटे!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की गई, जिसमें 2 लाख विचाराधीन मतदाताओं के नामों का निपटारा किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब से हर दिन सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग 18 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। कुल मिलाकर 80 लाख से अधिक नाम अब तक जांच के दायरे में आए हैं। कोलकाता हाईकोर्ट की देखरेख में न्यायिक अधिकारी इन नामों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। आयोग का लक्ष्य है कि 6 अप्रैल (पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख) से पहले सभी लंबित नामों का निपटारा कर दिया जाए। जिन लोगों के नाम कटे हैं, वे कोलकाता में स्थापित होने वाले विशेष ट्रिब्यूनल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *