केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! 3 महीने के एरियर के साथ बढ़ेगा डीए, अप्रैल की सैलरी में आएगा मोटा पैसा

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। साल 2026 की पहली छमाही के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। नवीनतम एआईसीपीआई (AICPI) आंकड़ों के अनुसार, कर्मचारियों का डीए 58% से बढ़कर अब 60% होने की उम्मीद है।
सबसे खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का पिछला बकाया यानी ‘एरियर’ भी एक साथ मिलेगा। अनुमान है कि 18,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों के वेतन में मासिक 360 रुपये की वृद्धि होगी और उन्हें लगभग 1,080 रुपये का एरियर मिलेगा। वहीं, लेवल 10 के अधिकारियों की सैलरी में 1,100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी होगी। सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी कि ‘महंगाई भत्ता कोई खैरात नहीं बल्कि कर्मचारियों का कानूनी अधिकार है’, ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। अब बस केंद्रीय कैबिनेट की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।