बंगाल चुनाव: टीएमसी विधायक देबाशिस कुमार को ईडी का समन, कुणाल घोष ने केंद्रीय एजेंसियों को बताया ‘बीजेपी का कैडर’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से सूबे की सियासत गरमा गई है। रासबेहारी से तृणमूल कांग्रेस के विधायक देबाशिस कुमार को सोमवार को ईडी ने पूछताछ के लिए साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स बुलाया। जानकारी के मुताबिक, जमीन धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

चुनाव प्रचार के बीच हुई इस कार्रवाई पर टीएमसी ने कड़ा ऐतराज जताया है। बेलियाघाटा से टीएमसी उम्मीदवार कुणाल घोष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “बीजेपी के कैडर जो सीधे राजनीति नहीं करते, अब सीबीआई और ईडी बनकर चुनाव में कूद पड़े हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हार के डर से केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है ताकि टीएमसी उम्मीदवारों के प्रचार में बाधा डाली जा सके। हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एजेंसियां अपना काम स्वतंत्र रूप से कर रही हैं और भ्रष्टाचार के मामलों में जांच जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *