बड़ी खबर: भारत का अपना ‘S-400’ तैयार! ‘प्रोजेक्ट कुशा’ के जरिए आसमान में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

भारत अपनी वायु रक्षा प्रणाली को अभेद्य बनाने के लिए ‘प्रोजेक्ट कुशा’ (Project Kusha) पर तेजी से काम कर रहा है। रूसी एस-400 के स्वदेशी विकल्प के रूप में विकसित इस प्रणाली के लिए भारतीय वायुसेना ने 21,700 करोड़ रुपये के पांच स्क्वाड्रन को मंजूरी दे दी है। डीआरडीओ (DRDO) द्वारा निर्मित यह सिस्टम दुश्मन के ड्रोन, क्रूज मिसाइल और स्टील्थ विमानों को पलक झपकते ही नष्ट कर देगा।

इस प्रणाली की सबसे बड़ी खासियत इसकी तीन-स्तरीय सुरक्षा है। एम1 मिसाइल (150 किमी) का सफल परीक्षण हो चुका है, जबकि एम2 (250 किमी) और एम3 (400 किमी) के परीक्षण 2027-28 तक पूरे होंगे। यह सिस्टम एक साथ कई खतरों से निपटने और 80% से अधिक ‘किल प्रोबेबिलिटी’ (सटीकता) के साथ हमला करने में सक्षम है। आत्मनिर्भर भारत के तहत यह प्रोजेक्ट न केवल सस्ता है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए पूरी तरह स्वदेशी सॉफ्टवेयर से लैस है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *