बंगाल चुनाव: टीएमसी की चुनाव समिति में नाम, पर प्रचार करेंगे बीजेपी का! सुनील सिंह के बगावती तेवर से खलबली

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले हुगली औद्योगिक क्षेत्र में टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। नोआपाड़ा के पूर्व विधायक सुनील सिंह ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। हैरानी की बात यह है कि टीएमसी ने उन्हें अपनी चुनाव समिति में रखा है, लेकिन सुनील सिंह ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे और जल्द ही औपचारिक रूप से ‘कमल’ थाम लेंगे।

सुनील सिंह की नाराजगी की मुख्य वजह नोआपाड़ा से तृणांकुर भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया जाना है। अर्जुन सिंह के रिश्तेदार होने के कारण टीएमसी नेतृत्व उन पर भरोसा नहीं कर पा रहा था, जिससे वे आहत हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं अभी दीवार पर बैठा हूं, किसी भी वक्त दूसरी तरफ कूद जाऊंगा।” सुनील सिंह का राजनीतिक सफर कांग्रेस से टीएमसी और फिर बीजेपी तक रहा है। अब एक बार फिर उनके पाला बदलने से बैरकपुर और नोआपाड़ा के सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *