अभिनेता राहुल बनर्जी का अंतिम संस्कार: केओरातला श्मशान घाट में हंगामा, सायनी घोष के प्रवेश पर उठे सवाल!

बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी पंचतत्व में विलीन हो गए। सोमवार शाम कोलकाता के केओरातला श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, इस दौरान वहां तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री सायनी घोष और कुछ अन्य लोगों को श्मशान के अंदर जाने की अनुमति देने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध जताया और हंगामा किया।
राहुल के अंतिम दर्शन के लिए प्रसेनजीत चटर्जी, परमब्रत और रुद्रनील घोष सहित टॉलीवुड के तमाम दिग्गज पहुंचे थे। राहुल की मौत की जांच में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनके फेफड़ों में इतनी रेत भर गई थी कि वे आकार में दोगुने हो गए थे, जो लंबे समय तक पानी में डूबे रहने का संकेत है। ओडिशा पुलिस ने भी साफ किया है कि समुद्र में शूटिंग के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। राहुल की यह दुखद मृत्यु अभिनेत्री केया चक्रवर्ती और गायक जुबिन गर्ग की याद दिलाती है, जिनका अंत भी पानी में डूबने से हुआ था।