“नंदीग्राम के लोग मेरे भगवान”, हल्दिया में नामांकन दाखिल कर शुभेंद्रु अधिकारी ने भरी हुंकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। इसी क्रम में सोमवार, 30 मार्च को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने हल्दिया अनुमंडल अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिलीप घोष उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन से पहले हल्दिया में आयोजित ‘विजय संकल्प सभा’ में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा, जिससे भाजपा ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

जनता को बताया भगवान: नामांकन के बाद शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के ऐतिहासिक नंदीग्राम चुनाव को याद करते हुए कहा, “पिछली बार ममता बनर्जी के खिलाफ मुकाबला कड़ा था क्योंकि उनके पास अल्पसंख्यक वोट बैंक था। लेकिन नंदीग्राम के पिछड़े समुदाय के लोगों ने मुझे अपना पूरा आशीर्वाद दिया। वही लोग मेरे लिए भगवान के समान हैं।” उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 में बंगाल की जनता इस ‘भ्रष्ट’ सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी।

आने वाले दिनों में दिग्गजों का जमावड़ा: शुभेंदु अधिकारी का अगला बड़ा कदम भवानीपुर में होगा, जहां वे 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिससे राज्य में चुनावी पारा और बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *