अभिनेता राहुल बनर्जी की मौत पर मचा बवाल! ‘झूठी कहानियाँ मत बनाओ’, रुद्रनील घोष का सुरक्षा पर बड़ा हमला

मशहूर बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की तालसारी में शूटिंग के दौरान हुई दर्दनाक मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। ‘भोले बाबा पार करेगा’ धारावाहिक के एक रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान राहुल अचानक समुद्र की लहरों में समा गए। इस हादसे के बाद अब शूटिंग स्पॉट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
राहुल के करीबी दोस्त और अभिनेता रुद्रनील घोष ने सोशल मीडिया पर एक विस्फोटक पोस्ट साझा करते हुए इसे ‘सुरक्षा की बड़ी चूक’ करार दिया है। रुद्रनील ने साफ शब्दों में कहा, “सुरक्षा में लापरवाही की वजह से ही राहुल की जान गई है। अपनी गलती छिपाने के लिए झूठी कहानियां बुनने से कुछ नहीं होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस हादसे के लिए कलाकार को लापरवाह बताकर सच को दबाया नहीं जा सकता।
विजयगढ़ के अपने घर में ‘बाबिन’ के नाम से मशहूर राहुल के अंतिम सफर में टॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। देव और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों ने भी राहुल के निधन पर गहरा दुख जताया है। फिलहाल, इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है कि आखिर समुद्र किनारे शूटिंग के वक्त लाइफगार्ड या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे?