पेट्रोल का दाम वही, पर माइलेज गिरेगा 7%! 1 अप्रैल से देशभर में लागू होगा नया नियम

1 अप्रैल, 2026 से ऑटो सेक्टर में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब और आपकी गाड़ी की सेहत पर पड़ेगा। सरकार ने देशभर के पेट्रोल पंपों पर E20 ईंधन (80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल का मिश्रण) को अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

E20 फ्यूल: क्या होगा असर? नए नियमों के अनुसार, कल से हर पेट्रोल पंप पर इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल ही मिलेगा। ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि इस ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के माइलेज में लगभग 7% तक की कमी आ सकती है। विशेष रूप से 2023 से पहले के मॉडल वाली कारों के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि उनके इंजन इस ईंधन के लिए अनुकूल नहीं हैं। लंबे समय तक E20 फ्यूल के इस्तेमाल से पुराने इंजनों के पार्ट्स जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, सरकार का तर्क है कि इससे प्रदूषण कम होगा और तेल आयात पर निर्भरता घटेगी।

कारें होंगी 60,000 रुपये तक महंगी अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो बुधवार से आपको अपनी जेब और ढीली करनी होगी। टाटा मोटर्स ने अपनी कारों (नेक्सॉन, सफारी, पंच) की कीमतों में 0.5% तक की बढ़ोतरी की है। वहीं होंडा अपनी सिटी और अमेज जैसी कारों के दाम 60,000 रुपये तक बढ़ा सकती है। लग्जरी सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज की कीमतें भी 2% तक बढ़ने वाली हैं।

बचने के टिप्स: कीमतों में बढ़ोतरी से बचने के लिए अगर आपने कार फाइनल कर ली है, तो आज रात 12 बजे से पहले बुकिंग करा लें। इसके अलावा, पुराने ‘शुद्ध’ पेट्रोल का लाभ कुछ और दिनों तक उठाने के लिए आज ही अपनी गाड़ी की टंकी फुल करा लेना समझदारी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *