क्या रूस भाग गए हैं मुजतबा? एक महीने से गायब ईरान के शासक पर दुनिया का सबसे बड़ा अपडेट।

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच एक महीने से गायब मुजतबा खामेनेई को लेकर सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है। 28 फरवरी को पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद से ही मुजतबा को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। अब रूस ने दुनिया को बताया है कि ईरान के नए सर्वोच्च शासक आखिर कहाँ हैं।

रूस का बड़ा दावा ईरान में रूस के राजदूत एलेक्सी देदोव ने रूसी मीडिया RTVI को बताया कि मुजतबा खामेनेई कहीं बाहर नहीं बल्कि ईरान में ही मौजूद हैं। देदोव के मुताबिक, सुरक्षा कारणों और रणनीतिक वजहों से वे कैमरे के सामने आने से बच रहे हैं। इससे पहले चर्चा थी कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मॉस्को ले जाया गया है, लेकिन रूस ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

ट्रंप की आशंका और मुजतबा की हालत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि मुजतबा या तो मारे जा चुके हैं या फिर उनकी हालत बेहद नाजुक है। खुफिया जानकारी के अनुसार, हमले के वक्त मुजतबा अपने पिता के आवास पर ही थे, लेकिन मिसाइल गिरने से कुछ पल पहले वे बगीचे में चले गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, खबरें हैं कि उनकी आंखों को गंभीर चोट आई है और उनके शरीर का कोई अंग भी क्षतिग्रस्त हुआ है। यही वजह है कि उन्होंने अब तक कोई वीडियो संदेश जारी नहीं किया है, केवल लिखित बयान भेजे हैं।

पर्दे के पीछे से सत्ता का संचालन ईरान में इस समय शासन कौन चला रहा है, यह अभी भी एक बड़ा सवाल है। मुजतबा के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के साथ गहरे संबंध हैं और माना जा रहा है कि यही सेना युद्ध के बड़े फैसले ले रही है। 12 मार्च और 20 मार्च को आए लिखित संदेशों के बाद अब रूसी राजदूत के बयान ने मुजतबा के जीवित होने की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन उनकी शारीरिक स्थिति अब भी एक रहस्य बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *