फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट १० लाख के पार! ४८ देशों की जंग का पूरा शेड्यूल जारी

फीफा विश्व कप २०२६ के लिए सभी ४८ टीमों का चयन पूरा हो चुका है। ११ जून से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की धरती पर फुटबॉल का सबसे बड़ा मेला शुरू होने जा रहा है। यह इतिहास में पहली बार है जब विश्व कप में ३२ के बजाय ४८ टीमें हिस्सा ले रही हैं। बुधवार को टीमों के फाइनल होते ही फीफा ने ग्रुप्स और टिकटों की कीमतों का खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

१९ जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच के टिकट की अधिकतम कीमत भारतीय मुद्रा में १० लाख रुपये से भी अधिक हो सकती है। फाइनल के लिए सबसे सस्ता टिकट ४१८५ अमेरिकी डॉलर (लगभग ३.৫ लाख रुपये) का है। अन्य श्रेणियों में ७३८० और ५७८५ डॉलर के टिकट भी शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के ७२ मैचों में से १७ मैचों की बिक्री शुरू हो चुकी है। अमेरिका के शुरुआती मैचों के लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं, जबकि मेक्सिको और सऊदी अरब के मैच के कुछ महंगे टिकट अभी उपलब्ध हैं।

इस विश्व कप की सबसे दुखद खबर इटली के प्रशंसकों के लिए है, क्योंकि इटली लगातार तीसरी बार (२०१८, २०२२, २०२६) वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। टूर्नामेंट को १२ ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ‘सी’ में ब्राजील के साथ स्कॉटलैंड और मोरक्को जैसी टीमें हैं, जबकि ग्रुप ‘जे’ में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना के साथ अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया शामिल हैं। फीफा ने नियम बनाया है कि एक व्यक्ति अधिकतम ४ टिकट ही खरीद सकता है। नॉकआउट चरण के टिकटों की बिक्री जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *