बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का धमाका! ‘धुरंधर 2’ ने 14 दिनों में कमाए 1466 करोड़, ‘KGF 2’ का रिकॉर्ड ध्वस्त

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह जासूसी थ्रिलर फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में सुनामी ला रही है। फिल्म ने महज 14 दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। ‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 14वें दिन 20.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल नेट कमाई 920.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

दुनिया भर में भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है। फिल्म ने अब तक ग्लोबल मार्केट में 1,466.47 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने ‘KGF: चैप्टर 2’ (859.70 करोड़), ‘RRR’ (782.20 करोड़) और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि जिस रफ्तार से रणवीर सिंह की यह फिल्म आगे बढ़ रही है, यह जल्द ही ‘बाहुबली 2’ (1,030.42 करोड़) और ‘पुष्पा 2’ (1,234.10 करोड़) के सर्वकालिक रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है। अगर फिल्म की रफ्तार ऐसी ही बनी रही, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों की सूची में शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *