‘ऑपरेशन सिंदूर’ याद है न? ईरान युद्ध के बीच राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी आखिरी चेतावनी, कहा- ‘घर में घुसकर मारेंगे’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल की धरती से पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वह भारत को ‘कमजोर’ समझने की भूल कतई न करे। ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध का फायदा उठाकर अगर पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर कोई भी नापाक हरकत की, तो भारत का जवाब ‘अकल्पनीय और अंतिम’ होगा।

22 मिनट की वो तबाही: सैनिक सम्मान सम्मेलन में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने 2025 के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद दिलाई। पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर केवल 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। रक्षा मंत्री ने कहा, “सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट की तरह ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि भारत अब केवल आत्मरक्षा नहीं करता, बल्कि जरूरत पड़ने पर दुश्मन के घर में घुसकर मारना भी जानता है।”

पाकिस्तान की घबराहट: वर्तमान में पाकिस्तान आर्थिक तंगी और सऊदी अरब के साथ हुए रक्षा समझौते के बीच फंसा हुआ है। अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन का रोना रो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि राजनाथ सिंह का यह बयान इस्लामाबाद पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ाने वाला है, जिससे उन्हें स्पष्ट संदेश मिल गया है कि भारत की सतर्कता में कोई कमी नहीं आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *