हिंगलगंज में रेखा पात्रा का डोर-टू-डोर कैंपेन! लोगों के बीच जाकर सुनीं सुंदरवन की समस्याएं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के लिए हिंगलगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। गुरुवार को उन्होंने दुलदुली इलाके में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद रेखा ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और सुंदरवन क्षेत्र के विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया।

रेखा पात्रा ने अपने प्रचार के दौरान कहा कि पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र की अनदेखी की गई है, जिसे केवल भाजपा ही दूर कर सकती है। संदेशखाली आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं रेखा को देखने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि जीतने के बाद सुंदरवन के बुनियादी ढांचे और महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *