बंगाल चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! १२ IPS अधिकारियों के तबादले का प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के मद्देनजर राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। नबन्ना (राज्य सचिवालय) ने १२ वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा है। इस सूची में कोलकाता पुलिस के विभिन्न विभागों के साथ-साथ विधाननगर, चन्दननगर और सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
प्रस्ताव के अनुसार, विदित राज बुंदेश को कोलकाता का डीसी (ईस्ट) और प्रवीण प्रकाश को डीसी (साउथ ईस्ट) बनाने की तैयारी है। इसके अलावा, सिलीगुड़ी और सुंदरबन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी नए अधिकारियों की तैनाती का सुझाव दिया गया है। चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलते ही इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।