“नौजवानों के लिए पैदा होंगी नौकरियां!” ननूर की रैली से ममता बनर्जी का युवाओं को बड़ा संदेश

बीरभूम के ननूर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य के युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। युवाओं को रोजगार का भरोसा देते हुए ममता ने कहा, “नौजवानों (यौबन) के लिए नौकरियां पैदा की जाएंगी, यह हमारा संकल्प है।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है।

ममता बनर्जी ने वादा किया कि आगामी कार्यकाल में किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया जाएगा और राज्य के सभी कच्चे घरों को पक्का बनाया जाएगा। ‘युवसाथी’ योजना पर विपक्ष के तंज का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “यह भीख नहीं है, बल्कि गरीब छात्रों के लिए जेब खर्च (पॉकेट मनी) है ताकि वे कॉलेज की कैंटीन में कुछ खा सकें।” उन्होंने महिलाओं से अपील की कि अगर वे ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का लाभ जीवन भर चाहती हैं, तो उन्हें ‘जोड़ा फूल’ (टीएमसी) को ही चुनना होगा। साथ ही उन्होंने सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त करने के फैसले को भी दोहराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *