धोनी का वो छक्का और वानखेड़े का शोर! आज ही के दिन १५ साल पहले भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन
April 2, 2026

आज २ अप्रैल है—भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे सुनहरा दिन। ठीक १५ साल पहले, २०११ में आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था। १९८३ के बाद पूरे २८ साल का लंबा इंतजार इसी दिन खत्म हुआ था।
फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने २७४ रनों का लक्ष्य रखा था। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के जल्दी आउट होने के बाद गौतम गंभीर (९७) और एमएस धोनी (९१*) ने पारी को संभाला। धोनी का वो विनिंग छक्का आज भी हर भारतीय के रोंगटे खड़े कर देता है। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवराज सिंह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे थे। आज उस ऐतिहासिक जीत की १५वीं सालगिरह पर पूरा देश एक बार फिर गर्व महसूस कर रहा है।