कालियाचक हिंसा में NIA की एंट्री! जजों को बंधक बनाने के पीछे ममता की मंत्री? अमित मालवीय का वीडियो धमाका!

मालदा का कालियाचक इलाका अब देश की सबसे बड़ी राजनीतिक और कानूनी बहस का केंद्र बन गया है। सात न्यायिक अधिकारियों (जजों) को घंटों बंधक बनाने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने सख्त नाराजगी जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम कालियाचक पहुंच गई है। इसी बीच, बीजेपी ने इस पूरी साजिश में टीएमसी की निवर्तमान मंत्री सबीना यास्मिन के शामिल होने का दावा कर सनसनी फैला दी है।

बीजेपी का गंभीर आरोप बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने सीधे तौर पर ममता बनर्जी की करीबी मंत्री सबीना यास्मिन को इस हमले का सूत्रधार बताया है। शुभेंदु का कहना है कि यह कोई अचानक हुई भीड़ की हिंसा नहीं थी, बल्कि टीएमसी नेतृत्व द्वारा रची गई एक गहरी साजिश थी, जिसे सबीना यास्मिन ने जमीन पर उतारा।

अमित मालवीय का सोशल मीडिया प्रहार बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘X’ पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सबीना यास्मिन को घटना से कुछ घंटे पहले प्रदर्शनकारियों के बीच देखा जा सकता है। मालवीय ने लिखा, “हिंसा भड़कने से पहले मंत्री वहां क्या कर रही थीं? पोस्ट डिलीट करने की कोशिश न करें, हमने सब कुछ आर्काइव कर लिया है।” उन्होंने इस वीडियो के जरिए सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सबीना यास्मिन का पलटवार इन आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए सबीना यास्मिन ने शुभेंदु अधिकारी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, “शुभेंदु अधिकारी मुझसे हमेशा डरते हैं। जैसे ही चुनाव आते हैं, उनका डर बढ़ जाता है। शुभेंदु का यह डर मुझे अच्छा लगा।” सबीना, जो इस बार सुजापुर से चुनाव लड़ रही हैं, ने साफ किया कि बीजेपी हार के डर से उन पर कीचड़ उछाल रही है। अब सबकी नजरें NIA की जांच पर टिकी हैं कि क्या वास्तव में इस कांड के तार राजनीति से जुड़े हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *