ईरान संकट के बीच अमेरिका में खलबली, जनरल रैंडी जॉर्ज को समय से पहले क्यों हटाया?

ईरान के साथ जारी भारी सैन्य तनाव और संभावित युद्ध की आहट के बीच ट्रंप प्रशासन ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। अमेरिकी सेना के जनरल रैंडी जॉर्ज को उनके पद से हटने का निर्देश दिया गया है। रक्षा सचिव पिट हेगसेथ ने गुरुवार को उन्हें पद छोड़ने का आदेश जारी किया, जिससे वैश्विक रक्षा गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पेंटागन ने बाद में एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि जनरल रैंडी जॉर्ज ‘रिटायर’ हो रहे हैं। हालांकि, इसे ‘स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति’ के बजाय ‘अनिवार्य विदाई’ के रूप में देखा जा रहा है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जनरल जॉर्ज का कार्यकाल अभी डेढ़ साल शेष था, लेकिन समय से पहले उनकी विदाई ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों का दावा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ‘हार्डकोर’ राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों और जनरल जॉर्ज के दृष्टिकोण में गहरा मतभेद था। जब से पिट हेगसेथ ने रक्षा सचिव का कार्यभार संभाला है, वे लगातार सैन्य नेतृत्व में बड़े बदलाव कर रहे हैं। इससे पहले फरवरी में एडमिरल लिसा फ्रेंचेती और जनरल जिम सिलफे को भी उनके पदों से मुक्त किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के साथ मौजूदा संघर्षपूर्ण स्थिति में सेना प्रमुख को बदलना एक “अनप्रिसिडेंटेड” यानी अभूतपूर्व कदम है, जो अमेरिकी सैन्य रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *