वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं का क्लीन स्वीप! एलाना किंग की फिरकी में फंसी कैरेबियाई टीम

आईपीएल २०२६ के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया है। टी-२० सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी मेजबान टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। २ अप्रैल को सेंट किट्स में खेले गए आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को ९ विकेट से हराकर ६-० से ऐतिहासिक वाइटवॉश पूरा किया। मैच की स्टार रहीं लेग स्पिनर एलाना किंग, जिन्होंने १० ओवर में केवल १९ रन देकर ५ विकेट चटकाए।
एलाना किंग ने अपनी गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जिससे पूरी टीम मात्र १३६ रनों पर सिमट गई। हालांकि, एलाना अपना ही पिछला रिकॉर्ड (१८ रन पर ७ विकेट) तोड़ने से चूक गईं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने १९.४ ओवर में ही जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज फिबी लिचफील्ड ने नाबाद ६८ रनों की पारी खेली और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।