अमेरिका का घमंड मिट्टी में! ईरान ने मार गिराया 1200 करोड़ का F-35 लड़ाकू विमान, मची खलबली

ईरान ने अमेरिका के सबसे उन्नत और शक्तिशाली लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। यह दूसरी बार है जब ईरान ने बीच आसमान में अमेरिकी गर्व कहे जाने वाले इस पांचवीं पीढ़ी (5th Generation) के विमान को नष्ट करने की बात कही है। F-35 को अपनी स्टील्थ तकनीक के लिए जाना जाता है, जिससे इसे रडार भी नहीं पकड़ सकते। लगभग 1,200 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस विमान का गिरना अमेरिकी रक्षा विभाग, पेंटागन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
कैसे हुआ यह ‘असंभव’ शिकार? फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, मध्य तेहरान पर हवाई हमले की कोशिश के दौरान इस F-35 को निशाना बनाया गया। ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने फिलहाल इस पर विस्तृत टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इससे पहले 19 मार्च को भी एक अभियान के दौरान F-35 पर हमला हुआ था, जिससे उसमें आग लग गई थी। अमेरिकी रक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि वह विमान अब उपयोग के लायक नहीं रहा है।
चीनी तकनीक और वायरल वीडियो का खेल: दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में इस सफलता के पीछे एक दिलचस्प थ्योरी सामने आई है। कहा जा रहा है कि एक चीनी इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उसने दिखाया था कि कैसे साधारण इन्फ्रारेड मिसाइलों, मोबाइल लॉन्चरों और हैंड-मेड सेंसरों की मदद से F-35 जैसे महंगे विमान को मार गिराया जा सकता है। फारसी सबटाइटल्स के साथ यह वीडियो ईरान में वायरल हो चुका है और इसे अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान ने इसी कम लागत वाली तकनीक का उपयोग कर अमेरिका के सबसे महंगे सैन्य हथियार को धूल चटाई है। हालांकि, अमेरिकी सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।