मेघालय बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल; जानें पिछले साल का पासिंग पर्सेंटेज और टॉपर्स की लिस्ट

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) कल यानी 7 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे कक्षा 10वीं (SSLC) के परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर छात्रों के इंतजार को खत्म कर दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in के साथ-साथ mboseresults.in और megresults.nic.in पर देख सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और बोर्ड के तुरा या शिलांग कार्यालयों में किसी भी प्रकार का भौतिक प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। छात्र वेबसाइट से पूरी रिजल्ट बुकलेट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षाएं 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं।
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘MBOSE SSLC Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें।
- ‘सबमिट’ बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
पिछले साल का रिकॉर्ड शानदार रहा था। 5 अप्रैल को जारी हुए परिणामों में कुल 87.10% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। शिलांग की लिशा अग्रवाल और जोवाई की अविला कैथरीन पी. लिंगदोह ने 582 अंकों के साथ टॉप किया था। इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे।