ममता के गढ़ में अमित शाह और शुभेंदु की दहाड़! भवानीपुर में भारी बवाल के बाद पुलिस ने दर्ज की 2 FIR

भवानीपुर विधानसभा सीट से शुभेंदु अधिकारी के नामांकन को लेकर कोलकाता की सड़कों पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में निकाली गई इस रैली में हुए हंगामे के बाद कोलकाता पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। चुनाव आयोग की शिकायत के आधार पर कालीघाट और अलीपुर थानों में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

शुभेंदु अधिकारी के साथ अमित शाह, स्वपन दासगुप्ता और संतोष पाठक नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। जब यह जुलूस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास के पास से गुजरा, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। टीएमसी समर्थकों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस का आरोप है कि एक दल का कार्यक्रम पहले से तय होने के बावजूद दूसरे दल ने वहां भीड़ क्यों जुटाई और तेज आवाज में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल क्यों किया गया।

रैली के दौरान अमित शाह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शुभेंदु पहले केवल नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे। शाह ने कहा, “मैंने शुभेंदु को सलाह दी कि सिर्फ नंदीग्राम नहीं, बल्कि ममता के घर में घुसकर उन्हें हराना होगा। बंगाल में बदलाव के लिए भवानीपुर से शुभेंदु की जीत अनिवार्य है।” अब शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर से भी चुनाव लड़कर ममता बनर्जी को सीधी चुनौती दे रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद कोलकाता पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *