बहन की इज्जत बचाने के लिए पूर्व सैनिक ने चलाई गोलियां! अब्दुल-अकबर पर दागीं 5 राउंड, एक की मौत

मुंबई के पास ठाणे के मुंब्रा इलाके में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अपनी मुंहबोली बहन के साथ हो रही छेड़खानी और बदसलूकी से तंग आकर 51 वर्षीय पूर्व सैनिक जयन शिवनंदन नायर ने तीन युवकों पर सरेआम गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में अकबर अब्दुल शेख (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अब्दुल हसन शेख और समीर अहमद शेख गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना कैलाश नगर इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से उस युवती का पीछा कर रहे थे और अश्लील फब्तियां कस रहे थे। नायर ने उन्हें कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन गुरुवार सुबह जब उन्होंने फिर से युवती के साथ बदतमीजी की, तो नायर का धैर्य जवाब दे गया। बहस और हाथापाई के बीच नायर ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी।

मुंब्रा पुलिस ने आरोपी जयन नायर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नायर का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह सेना से रिटायर होने के बाद साधारण जीवन जी रहे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नायर के पास हथियार कहां से आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ गई थीं, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इसका अंजाम इतना खौफनाक होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *