एक साथ 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन! गर्मियों की छुट्टियों के लिए IRCTC का शानदार टूर पैकेज लॉन्च

तीर्थयात्रियों के लिए भारतीय रेलवे (IRCTC) ने एक विशेष उपहार की घोषणा की है। गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ के माध्यम से सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा शुरू करने जा रहा है। 11 रात और 12 दिनों के इस पैकेज में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही द्वारकाधीश मंदिर और पंचवटी जैसे धार्मिक स्थलों को भी कवर किया जाएगा।

यह यात्रा 18 नवंबर से शुरू होगी। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार स्लीपर, 3-एसी या 2-एसी कोच में बुकिंग कर सकते हैं। यात्रा के दौरान गोरखपुर, अयोध्या कैंट, प्रयागराज संगम और कानपुर सेंट्रल जैसे स्टेशनों से बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी। पूरे सफर में यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन दिया जाएगा और रेलवे के मैनेजर गाइड के रूप में साथ रहेंगे।

पैकेज की कीमत:

  • स्लीपर: 23,500 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • 3-एसी: 40,000 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • 2-एसी: 53,260 रुपये प्रति व्यक्ति।

बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *