ईरान का बड़ा धमाका! अमेरिका का एक और ‘अजेय’ F-35 फाइटर जेट मार गिराने का दावा, थर्राया आसमान!

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने मध्य ईरान के आसमान में अमेरिका के एक और अत्याधुनिक F-35 लाइटनिंग-2 फाइटर जेट को मार गिराया है। ईरानी सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, IRGC की नई और स्वदेशी एयर-डिफेंस प्रणाली ने इस बेहद महंगे स्टील्थ विमान को सफलतापूर्वक अपना निशाना बनाया।

ईरानी रक्षा मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि विमान जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे पायलट के बचने की संभावना लगभग शून्य है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समय के अनुसार रात करीब २:৫০ बजे हुई। बता दें कि इससे पहले १९ मार्च को भी ईरान ने एक और F-35 विमान को निशाना बनाने का दावा किया था, जिससे पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई थी।

दूसरी ओर, अमेरिका ने ईरान के इन दावों को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि ईरानी हमले के बाद विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी और पायलट सुरक्षित है। हालांकि, IRGC का कहना है कि उन्होंने अब तक १२५ से ज्यादा अमेरिकी और इजरायली ड्रोन्स को नष्ट करके अपनी ताकत साबित की है। अगर ईरान का दावा सच निकलता है, तो यह अमेरिका की सैन्य साख के लिए एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि F-35 को दुनिया का सबसे सुरक्षित और ताकतवर युद्धविमान माना जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *