क्या आपका पार्टनर चलते समय आपको पीछे छोड़ देता है? सावधान! चलने का यह तरीका दे रहा है रिश्ते में ‘रेड फ्लैग’ के संकेत

रिश्ते में प्यार और तालमेल को समझने के लिए विशेषज्ञों ने एक अनोखा तरीका बताया है—पार्टनर के चलने का ढंग। मनोवैज्ञानिक हैना लुईस के अनुसार, अगर आपका पार्टनर साथ चलते समय अक्सर आपको पीछे छोड़ देता है और तेज कदमों से आगे निकल जाता है, तो यह आपके रिश्ते के भविष्य को लेकर एक बड़ा इशारा हो सकता है। इसका मतलब यह है कि वह आपके बिना ही अपने जीवन की दिशा तय कर रहा है और आपके साथ मानसिक जुड़ाव महसूस नहीं कर रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि हर किसी के चलने की गति अलग होती है, लेकिन एक स्वस्थ रिश्ते में लोग स्वाभाविक रूप से अपने साथी की गति के साथ तालमेल बिठाते हैं। यदि लंबे समय के बाद भी पार्टनर आपकी परवाह किए बिना आगे भागता है, तो यह दर्शाता है कि वह रिश्ते में केवल अपनी शर्तों को प्रधानता देता है। ऐसे लोग अक्सर दूसरों को नियंत्रित करना चाहते हैं और अपने साथी की जरूरतों के प्रति उदासीन होते हैं। अगर साथ चलते समय आपका पार्टनर पीछे मुड़कर भी नहीं देखता, तो यह भावनात्मक दूरी और असुरक्षा का संकेत है। इसे नजरअंदाज करने के बजाय रिश्ते की गहराई को फिर से परखने की जरूरत है।