१५४.२ किमी की रफ्तार! केकेआर के इस ‘फ्लॉप’ खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के लिए रचा इतिहास

आईपीएल के इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए एक नया सितारा चमक रहा है। २३ वर्षीय युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ १५४.२ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद दर्ज की गई है। जयपुर के एक छोटे से गांव से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंचने का अशोक का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
केकेआर से गुजरात तक का सफर: अशोक शर्मा को पहली बार २०२२ में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ५५ लाख रुपये में खरीदा था। नेट प्रैक्टिस में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को आउट करने के बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। २०२५ में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ३० लाख में अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन वहां भी वे बेंच पर ही बैठे रहे। इस साल गुजरात टाइटंस ने उन पर दांव लगाया और अशोक ने अपनी गति से सबको जवाब दे दिया है।
मैदान पर दिखाई बिजली जैसी रफ्तार: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी के १६वें ओवर में अशोक ने १५४.२ किमी/घंटा की रफ्तार से एक सटीक यॉर्कर फेंकी, जो बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के बल्ले का किनारा लेकर सीधे पैड पर जा लगी। भले ही उन्होंने ४ ओवर में ३७ रन देकर १ विकेट लिया, लेकिन उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी और डराने वाली रफ्तार ने राजस्थान के बल्लेबाजों को बैकफुट