क्या मर चुके हैं ईरान के सुप्रीम लीडर? खुफिया रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, दुनिया में हड़कंप!

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के अस्तित्व और उनके स्वास्थ्य को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि खामेनेई इस समय बेहद गंभीर स्थिति में हैं और वह कोमा में चले गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनका शरीर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है और डॉक्टरों ने उनकी जान बचने की उम्मीद छोड़ दी है।
अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार की गई एक संयुक्त रिपोर्ट को खाड़ी देशों के साथ साझा किया गया है। इस रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि मोजतबा खामेनेई इस समय होश में नहीं हैं और उनका इलाज किसी अज्ञात अस्पताल में चल रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह शासन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने की स्थिति में नहीं हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युद्ध के इस नाजुक दौर में ईरान का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है, क्योंकि खामेनेई न तो कोई निर्देश दे पा रहे हैं और न ही सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे हैं।
विस्फोटक जानकारी यह भी है कि उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि उनकी अंत्येष्टि ‘कोम’ (Qom) में की जा सकती है। हालांकि, ईरानी सरकार ने आधिकारिक तौर पर इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है। गौर करने वाली बात यह है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच खामेनेई का गायब रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। डोनल्ड ट्रम्प ने भी बार-बार दावा किया है कि खामेनेई अब जीवित नहीं हैं।
इसी बीच, डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले की धमकी देकर आग में घी डालने का काम किया है। मंगलवार रात को उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान किसी समझौते पर राजी नहीं हुआ या हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोला, तो ईरान के बिजली संयंत्रों, पुलों और बुनियादी ढांचे पर बड़ा हमला किया जाएगा। ट्रम्प ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा कि पूरा ईरान तबाह किया जा सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या खामेनेई की बीमारी और ट्रम्प की आक्रामकता ईरान के लिए किसी बड़े संकट का संकेत है?