स्टाइलिश स्टार से ग्लोबल आइकन तक! अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर खुली उनकी लग्जरी लाइफ और कमाई की पोल

8 अप्रैल का दिन भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज साउथ के ‘स्टाइलिश स्टार’ अल्लू अर्जुन अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले अल्लू अर्जुन आज केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति करीब 460 करोड़ रुपये है। वे न केवल फिल्मों से बल्कि विज्ञापनों और अपने बिजनेस साम्राज्य से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। उनकी अपनी प्रोडक्शन हाउस है और वे अपनी फैमिली बैनर ‘गीता आर्ट्स’ के भी बड़े हिस्सेदार हैं। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और कारों का कलेक्शन अक्सर चर्चा में रहता है।
करियर की बात करें तो ‘देशमुदुरु’ और ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद ‘पुष्पा: द राइज’ ने उन्हें पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया। अब उनके जन्मदिन पर एक और बड़ा धमाका हुआ है। मशहूर डायरेक्टर एटली की अगली फिल्म ‘AA22xA6’ का पोस्टर आज रिलीज किया गया है, जिसमें पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा, ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
मेगास्टार चिरंजीवी के परिवार से ताल्लुक रखने वाले अल्लू अर्जुन निजी जिंदगी में काफी सरल हैं। साल 2011 में उन्होंने स्नेहा रेड्डी से शादी की थी और आज वे दो प्यारे बच्चों अयान और अरहा के पिता हैं। स्क्रीन पर अपनी चाल और स्टाइल से जादू बिखेरने वाले अल्लू अर्जुन ने साबित कर दिया है कि वे बॉक्स ऑफिस के असली राजा हैं।