क्या आपकी जन्मतिथि में छिपा है कोई दैवीय गुण? अंकशास्त्र से जानें, क्या आप भी हैं दूसरों के लिए ‘हीलर’!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग तनाव और रिश्तों की उलझनों से थक जाते हैं, तब उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश होती है जिसके साथ दो पल बैठकर मन हल्का हो जाए। अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार, यह कोई संयोग नहीं बल्कि ग्रहों का प्रभाव है। कुछ विशेष तारीखों पर जन्म लेने वाले लोगों में दूसरों के मानसिक घाव भरने की अद्भुत शक्ति होती है। आइए जानते हैं वे 17 जादुई तारीखें कौन सी हैं।
चंद्रमा का प्रभाव: २, ११, २० और २९ तारीख इन तारीखों को जन्मे लोग बेहद संवेदनशील होते हैं। इनका स्वामी चंद्रमा है, जो इन्हें दूसरों के दुख को महसूस करने की शक्ति देता है। जब कोई टूट चुका होता है, तो ये लोग एक बेहतरीन श्रोता (Listener) बनकर उसे शांति प्रदान करते हैं।
बृहस्पति का ज्ञान: ३, १२, २১ और ३० तारीख देवगुरु बृहस्पति द्वारा नियंत्रित ये लोग स्वाभाविक मार्गदर्शक होते हैं। मुश्किल समय में ये न केवल दूसरों को प्रेरित करते हैं बल्कि उन्हें आध्यात्मिकता की राह भी दिखाते हैं। अपनी विनम्रता से ये किसी का भी दिल जीत लेते हैं।
बुध और शुक्र का जादू: ५, १४, २३ और ६, १५, २४ तारीख ५, १४ या २३ तारीख को जन्मे लोग अपनी मीठी बातों से किसी भी डिप्रेशन को दूर करने की क्षमता रखते हैं। वहीं ६, १५ और २४ तारीख को जन्मे लोग शुक्र के प्रभाव से दूसरों को सुरक्षा का अहसास कराते हैं। इनके पास बैठने मात्र से ही आधी चिंता दूर हो जाती है।
केतु की आध्यात्मिक शक्ति: ७, १६ और २५ तारीख इन तारीखों को जन्मे लोगों में गहरी आध्यात्मिक समझ होती है। ये इंसान के मन की जटिलताओं को आसानी से समझ लेते हैं और सबसे सटीक सलाह देते हैं। इनका साथ आपके जीवन के अंधेरे को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।