ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक! जेडी वेंस के नेतृत्व में पाकिस्तान में होगी अमेरिका-ईरान वार्ता, क्या थमेगा युद्ध?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में शांति बहाली के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को इस्लामाबाद (पाकिस्तान) पहुंचेगा, जहां ईरान के साथ ऐतिहासिक कूटनीतिक चर्चा शुरू होगी। इस टीम में ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी शामिल होंगे।
ईरान के झुके तेवर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, ईरान का पिछला 10-सूत्रीय प्रस्ताव ट्रंप द्वारा ‘कचरे के ढेर’ में फेंक दिया गया था। लेकिन अब ईरान ने एक संशोधित प्रस्ताव पेश किया है जो अमेरिका की 15-सूत्रीय मांगों के अनुरूप है। ईरान ने समृद्ध यूरेनियम सौंपने के संकेत भी दिए हैं। ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता होर्मुज जलसंधि को बिना किसी टोल या प्रतिबंध के पूरी तरह से खोलना है। इस कूटनीतिक हलचल के बीच ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू और चीनी अधिकारियों से भी संपर्क साधा है।