धड़कनें तेज! आज धरती पर लौट रहा है Artemis II; 4 अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सबसे बड़ी चुनौती

अंतरिक्ष में लंबा समय बिताने के बाद आज यानी शुक्रवार को Artemis II मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट रहे हैं। फ्लोरिडा के समयनुसार रात 8:07 बजे ओरियन स्पेसक्राफ्ट प्रशांत महासागर में लैंड करेगा। हालांकि, भारतीय समयानुसार यह लैंडिंग शनिवार 11 अप्रैल की सुबह 5:37 बजे होगी। नासा के वैज्ञानिकों का मानना है कि पूरे मिशन में आज का दिन सबसे अधिक जोखिम भरा है, क्योंकि ‘री-एंट्री’ की प्रक्रिया बेहद जटिल होती है।

यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाकर वापस आ रहा है। जब ओरियन पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, तो उसकी गति लगभग 40,000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वायुमंडल के साथ घर्षण के कारण स्पेसक्राफ्ट के चारों ओर 5000 डिग्री फारेनहाइट (2760 डिग्री सेल्सियस) तक तापमान पैदा होगा। यदि इसे सही तरीके से नियंत्रित नहीं किया गया, तो बड़ा हादसा हो सकता है। उस दौरान रेडियो संपर्क पूरी तरह टूट जाएगा और अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर पर गुरुत्वाकर्षण का भारी दबाव पड़ेगा।

बता दें कि दिसंबर 2022 में Artemis I मिशन के दौरान ओरियन की हीट शील्ड (Heat Shield) को समस्या का सामना करना पड़ा था। उसके बाहरी हिस्से ‘Avcoat’ के कई टुकड़े हो गए थे। उस मिशन में कोई इंसान नहीं था, लेकिन इस बार 4 जिंदगियां दांव पर लगी हैं। इसलिए नासा ने इस बार ‘स्टीपर एंट्री’ (Steeper Entry) प्रक्रिया अपनाई है, ताकि यान को अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्र में ज्यादा समय न बिताना पड़े। नासा के वैज्ञानिक ओरियन के थर्मल प्रोटेक्शन और वातावरण पर बारीक नजर रखे हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *