बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जरूरी खबर! स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगी अनुमति

हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक ‘अमरनाथ यात्रा’ को लेकर भक्तों का इंतजार अब खत्म हुआ है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) ने २०२६ की वार्षिक यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस साल बाबा बर्फानी की यात्रा ३ जुलाई से शुरू होगी और २८ अगस्त (रक्षाबंधन) को समाप्त होगी। यह यात्रा कुल ५७ दिनों तक चलेगी।

पंजीकरण (Registration) कब और कैसे? श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है।

  • तारीख: १५ अप्रैल, २०२६ से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
  • ऑनलाइन आवेदन: भक्त श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन आवेदन: देशभर में स्थित PNB, SBI, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की ५५४ शाखाओं में जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है।

स्वास्थ्य प्रमाणपत्र है अनिवार्य: अमरनाथ यात्रा की दुर्गम चढ़ाई और ऊँचाई को देखते हुए भक्तों का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। पंजीकरण के लिए अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी किया गया अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHS) होना आवश्यक है। इसके बिना किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने सलाह दी है कि ऊँचाई पर ठंड और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए यात्री अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी दवाएं जरूर रखें। पहलगाम और बालटाल, दोनों ही मार्गों पर सुरक्षा और चिकित्सा शिविरों की तैयारी अंतिम चरण में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *