कपिल शर्मा की जज की फोटो स्विच बोर्ड पर! अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान की ‘शैतानी’ देख यूज़र्स हुए लोटपोट

अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) न सिर्फ ‘द कपिल शर्मा शो’ में बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपनी हँसमुख और चुलबुली अंदाज़ के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। अपने बेटे के व्लॉग्स को लेकर भी वो सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच, अर्चना का एक बेहद फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
बेटे की कैमरा शैतानी!
अर्चना के इस मज़ेदार वीडियो को उनके बेटे आयुष्मान सेठी (Ayushman Sethi) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्चना आराम से बैठी फोन चला रही थीं। तभी अचानक से आयुष्मान आते हैं और अर्चना की नाक को ऊपर करके उनकी एक फोटो ले लेते हैं। अर्चना इस पर नाराज़ होते हुए कहती हैं, “मुझसे ये नॉनसेंस नहीं करना है।”
स्विच बोर्ड पर लगा दी माँ की ‘नाक’
इसके बाद आयुष्मान सेठी अपनी माँ की इस फोटो का प्रिंट निकलवाते हैं और उसे घर के स्विच बोर्ड पर लगा देते हैं। जब अर्चना कमरे में आती हैं और स्विच बोर्ड पर अपनी उस फोटो को देखती हैं, तो बेहद हैरानी से कहती हैं, “ये क्या है?” इसके बाद, जब आयुष्मान प्लग को अर्चना की नाक पर लगे स्विच में लगाते हैं, तो अर्चना मज़ाकिया अंदाज़ में कहती हैं, “हे भगवान।”
यूज़र्स बोले: ‘क्या दिमाग लगाया है’
वीडियो के अंत में सभी हंसते हैं, लेकिन अर्चना बाद में अपने बेटे को प्यार से मारती भी हैं और प्लग को स्विच से निकालती हैं। अर्चना और उनकी फैमिली का यह फनी वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।
यूज़र्स इस वीडियो पर जमकर फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “वाह, क्या दिमाग लगाया है।” दूसरे यूज़र ने कहा, “मुझे आपका परिवार बेहद पसंद है, आप हमेशा मस्ती करते रहते हो।” एक अन्य यूज़र ने तो यहां तक कहा कि “हा हा, ये तो कमाल ही कर दिया।”