बॉडी शेमिंग पर सलमान खान का तान्या-नीलम को करारा जवाब, ‘बिग बॉस १९’ में छाया तनाव

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस १९’ एक नए विवाद में घिर गया है। हाल ही में, कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और नीलम गिरी को सह-प्रतिभागी आशनूर कौर का मज़ाक उड़ाने और बॉडी शेमिंग करने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। अब, नए प्रोमो के अनुसार, होस्ट सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ में दोनों को उनके कमेंट्स के लिए जमकर लताड़ा है।

वायरल हो रहे प्रोमो वीडियो में, सलमान खान तान्या और नीलम से आशनूर के बारे में उनकी राय पूछते हैं। दोनों कंटेस्टेंट्स ने शुरू में तारीफ करते हुए कहा कि आशनूर एक “राजकुमारी जैसी” दिख रही हैं।

इस पर सलमान ने उनका असली चेहरा सामने लाते हुए तान्या को कहा, “तान्या, आपने कहा ‘हाथी जैसे’, ‘डायनासोर’, ‘मोटी’, ‘फुग्गे जैसी शक्ल वाली’। आपको यह सब बोलने का हक किसने दिया?” उन्होंने नीलम पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “नीलम, आपको अपनी चुगली पर बहुत गर्व है, अब क्यों नहीं बोल रही?

इस बीच, पूर्व ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट गौहर खान ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर तान्या को “हाथी” कहने के लिए नाराज़गी जताई। गौहर ने कहा, “किसी के लुक पर कमेंट करना और पीठ पीछे बुराई करना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, ‘खूबसूरत से ज़्यादा, खूबसीरत होना ज़रूरी होता है। अगर आपकी सोच अच्छी नहीं है, तो आप सुंदर नहीं हैं।’ रोहन मेहरा और राजीव अदतिया सहित कई अन्य हस्तियों ने भी आशनूर का समर्थन किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *