गोविंदा के अफेयर पर पत्नी का चौंकाने वाला बयान मैं भी सुन रही कौन है वो मराठी एक्ट्रेस
November 1, 2025

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक मराठी एक्ट्रेस के साथ पति के अफेयर की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए सुनीता ने कहा कि उन्होंने भी इन अफवाहों के बारे में सुना है, लेकिन वह तब तक इन पर विश्वास नहीं करेंगी जब तक वह गोविंदा को रंगेहाथ नहीं पकड़ लेतीं। उन्होंने आगे कहा कि अब ये सब करने की कोई उम्र नहीं है।
सुनीता आहूजा ने स्पष्ट किया कि अब गोविंदा को अपनी बेटी टीना को सेटल करने और बेटे यश के करियर पर ध्यान देना चाहिए। उनका यह बयान पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आया है, जिसने बॉलीवुड गलियारों में एक नई चर्चा छेड़ दी है।