ब्रेकअप के बाद शक्ल देखना भी गंवारा नहीं! बॉलीवुड के वो स्टार्स जो अपने एक्स से तोड़ चुके हैं हर नाता

बॉलीवुड में कई ऐसी प्रेम कहानियां हैं जिनकी शुरुआत तो बड़े जुनून से हुई, लेकिन ब्रेकअप के बाद वो नफरत में बदल गईं। एक वक्त था जब ये सितारे एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाते थे, लेकिन आज आलम यह है कि किसी सार्वजनिक जगह पर आमना-सामना होने पर भी ये अपनी राहें बदल लेते हैं और बातचीत से बचते हैं। ये एक्स कपल अब एक-दूसरे को पूरी तरह नजरअंदाज करते हैं।
इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम सलमान खान-ऐश्वर्या राय का है, जिनकी ‘हम दिल दे चुके सनम’ से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत विवादों से भरा रहा। इसके अलावा, शाहिद कपूर-करीना कपूर और रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ जैसे पॉपुलर कपल्स भी शामिल हैं। ‘जब वी मेट’ जैसी हिट फिल्म देने वाले शाहिद-करीना आज एक-दूसरे को देखकर भी अनदेखा करते हैं। प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर का नाम भी इस लिस्ट में है। यहां तक कि माधुरी दीक्षित-संजय दत्त और शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी ऐसी ही खबरें हैं कि वे अपने पुराने रिश्ते के बाद आज भी एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं।