जयदीप के गाँव में हर बच्चे के जन्म से जुड़ा है अमिताभ का नाम! KBC में हुआ बड़ा खुलासा

जयदीप के गाँव में हर बच्चे के जन्म से जुड़ा है अमिताभ का नाम! KBC में हुआ बड़ा खुलासा

‘द फैमिली मैन ३’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता जयदीप अहलावत, मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी ‘कौन बनेगा करोड़पति १७’ के मंच पर पहुँचे। जयदीप ने खुलासा किया कि उनके गाँव में अमिताभ बच्चन महज़ एक अभिनेता नहीं, बल्कि बचपन की एक सांस्कृतिक परंपरा थे। उन्होंने बताया, “हमारे गाँव में जब भी कोई बच्चा पैदा होता था, तो मिठाई बाँटने की जगह वीसीआर लगाकर ‘दीवार’, ‘ज़ंजीर’ या ‘डॉन’ जैसी आपकी फिल्में दिखाई जाती थीं।” जयदीप ने यह भी बताया कि इसी वजह से उन्होंने बिग बी की ये फिल्में सौ से ज़्यादा बार देखी हैं, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।

इसी मंच पर मनोज बाजपेयी ने अमिताभ बच्चन से अपनी पहली मुलाकात का मज़ेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि १९९८ में ‘सत्या’ की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक बिग बी के सामने आ जाने से बचने के लिए वह सीधे बाथरूम में घुसकर दरवाज़ा बंद कर दिए थे। जब वह बाहर निकले, तो खुद अमिताभ बच्चन ने उनका हाथ पकड़ा और बात की। वह भावुक क्षण मनोज के लिए जीवन का सबसे बेहतरीन पल बन गया। ‘श्रीकांत तिवारी’ (मनोज बाजपेयी) और नए विलेन ‘रुक्मा’ (जयदीप अहलावत) की यह रोमांचक जंग ‘द फैमिली मैन ३’ में २१ नवंबर से प्राइम वीडियो पर शुरू हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *