सामंथा रुथ प्रभु ने गुपचुप रचाई शादी! नागा चैतन्य की पूर्व पत्नी बनीं बॉलीवुड डायरेक्टर की दुल्हनिया
साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की प्रेम कहानी की अफवाहें अब हकीकत में बदल गई हैं। नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा के बॉलीवुड डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ डेटिंग की खबरें थीं, लेकिन दोनों ने ही इस रिश्ते को छिपाकर रखा था। अब खबर आ रही है कि सोमवार (1 दिसंबर, 2025) की सुबह, सामंथा और राज निदिमोरु ने कोयंबटूर के लिंग भैरवी मंदिर में गुपचुप तरीके से सात फेरे ले लिए हैं।
शादी का लुक: सामंथा रुथ प्रभु लाल बनारसी साड़ी, पारंपरिक सोने के गहनों और हाथ में चमकती हीरे की अंगूठी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, दूल्हे राज निदिमोरु सफेद कुर्ता-पायजामा और ऑफ-व्हाइट नेहरू कोट में नजर आए। यह शादी समारोह दोनों परिवारों के कुछ करीबी सदस्यों की मौजूदगी में बेहद सादगी से संपन्न हुआ।
सामंथा ने 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य ने भी अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली है। अब, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ‘सोलो हिटमेकर’ सामंथा ने भी अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। सामंथा सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि ‘पुष्पा’ फिल्म के ‘ऊ अंतवा’ आइटम सॉन्ग से पूरे देश में तूफान लाने के लिए भी जानी जाती हैं। नागा चैतन्य की पूर्व पत्नी की इस नई शुरुआत ने गॉसिप गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।