माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी आखिर क्यों लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहीं धक धक गर्ल

माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी आखिर क्यों लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहीं धक धक गर्ल

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जल्द ही थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ के साथ वापसी कर रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उनके लिए प्रोजेक्ट्स की संख्या से ज्यादा उनकी गुणवत्ता मायने रखती है। माधुरी के अनुसार, वह केवल उन्हीं भूमिकाओं को चुनना पसंद करती हैं जो उन्हें कलाकार के तौर पर संतुष्टि और हर सुबह काम पर जाने का नया उत्साह दें।

अभिनेत्री ने बताया कि एक सफल प्रोजेक्ट के लिए मजबूत पटकथा और विजन वाले निर्देशक का होना अनिवार्य है। नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में माधुरी एक सीरियल किलर का चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं। यह मच अवेटेड सीरीज १९ दिसंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *