साल २०२५ में यूट्यूब पर भारतीयों की पसंद ने रचा नया इतिहास
December 18, 2025

वर्ष २०२५ के दौरान भारतीय यूट्यूब दर्शकों के बीच मनोरंजन और खेल का जबरदस्त क्रेज देखा गया। यूट्यूब की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्क्विड गेम’ और बॉलीवुड हिट ‘सैय्यारा’ ने सर्च लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’, कुंभ मेला और आईपीएल २०२५ जैसे विषयों ने दर्शकों को साल भर अपनी ओर आकर्षित किया।
गानों की श्रेणी में ‘सैय्यारा’ पहले नंबर पर रहा, जबकि मिस्टर बीस्ट भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिएटर बनकर उभरे। टॉप क्रिएटर्स की सूची में सेजल गबा और केशव शशि व्लॉग्स ने भी अपनी मजबूत जगह बनाई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भारतीय दर्शक अब वैश्विक सामग्री के साथ-साथ क्षेत्रीय और सूचनात्मक वीडियो को भी काफी प्राथमिकता दे रहे हैं।